Breaking News

बाबुल सुप्रियो पर साधा भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने बड़ा निशाना

30 Mar, 2024 600

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने से मना करने वाले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ममता कैबिनेट के मंत्री बाबुल सुप्रियो पर भी निशाना साधा है। एक्टर ने बाबुल सुप्रियो के आरोपों का खंडन किया और उन्हें सीधा चैलेंज देते हुए कहा कि वह इसे साबित कर के दिखाएं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने लगातार दो ट्वीट किए हैं। पहले में उन्होंने बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधते हुए लिखा कि बाबुल सुप्रियो, नहीं बोलना चाहता था, लेकिन आपने सिर्फ पवन सिंह का ही दिल नहीं दुखाया है, बल्कि 40 करोड़ भोजपुरी भाषी और कलाकारों को प्रेम करने वाले लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद ही पवन ने दूसरे ट्वीट (X) में लिखा कि आपने चार गाने के जो पोस्टर पोस्ट किए हैं, अगर ये चारों पोस्टर के गाने को सही साबित कर देते है तो मैं राजनीति और संगीत दोनों से संन्यास ले लूंगा, नहीं तो आप…। गौरतलब है कि बाबुल सुप्रियो बॉलीवुड के एक सफल गायक रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस से हैं। बाबुल सुप्रियो ने पवन सिंह पर बंगाली महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया था। 

अन्य खबरे