Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बालासुब्रमण्यम की पत्नी भी कोरोना की चपेट में

15 Aug, 2020 943

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

विश्वव्यापी महामारी कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम हल ही में कोरोना की चपेट में आये था, मगर अब खबर है कि उनकी पत्नी सावित्री भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. कुछ दिन पहले बालासुब्रहमण्यम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कारण परिवार के सभी सदस्यों की टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग में सावित्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके चलते परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। बालासुब्रमण्यम और सावित्री भी कोरोना संक्रमित होने के कारण उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर चल पड़ी है। इसी क्रम में फिल्मी हस्तियों ने उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए सोशल मीडिया में संदेश भेजे हैं। संदेश भेजने वालों में चिरंजीवी, इलयराजा और अन्य शामिल हैं। दूसरी ओर बालासुब्रमण्यम के बेटे चरण ने एक संदेश में कहा कि उनके पिता की तबीयत स्थिर है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे जल्द ही ठीक होकर लौट आएंगे। बालासुब्रमण्यम के प्रशंसकों ने उनकी और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं की हैं. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.