Breaking News

बीजेपी के टिकट पर माधुरी दीक्षित लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

17 Nov, 2023 788

संवाददाता/in24 न्यूज़.
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित बीजेपी के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। खबर है कि वह बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क में हैं और उन्हें नॉर्थ मुंबई या उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी उनकी और अमित शाह की मुलाकात हुई थी। उस वक्त भी उनके बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। मुंबई में आयोजित भारत न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए भी माधुरी दीक्षित पहुंची थीं। उनके साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और बीजेपी के नेता आशीष शेलार मौजूद थे। बता दें कि माधुरी ने राजनीति में आने और चुनाव लड़ने पर खुद अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। खबरों की मानें तो माधुरी दीक्षित महाराष्ट्र के बड़े बीजेपी नेताओं के साथ संपर्क में हैं। ऐसी चर्चा है कि माधुरी को बीजेपी उत्तर मुंबई से चुनाव का टिकट दे सकती है। मगर माधुरी की प्रतिक्रिया के बाद ही उनका चुनाव लड़ने का मामला स्पष्ट होगा।

अन्य खबरे