Breaking News

बीजेपी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

07 Mar, 2021 963

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड मैदान में रैली के दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मंच पर पहुंचे। उम्मीद के मुताबिक, वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा नेताओं के साथ मंच पर नजर आए मिथुन का जोरदार स्वागत किया गया। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीते 16 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से भेंट की थी। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगीं थीं। अब प्रधानमंत्री मोदी की कोलकाता रैली में उनके मंच शेयर करने के साथ ही तय हो गया कि अब वह चुनाव में भाजपा के लिए कैंपेनिंग करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती की यह दूसरी राजनीतिक पारी शुरू हुई है, इससे पूर्व वह तृणमूल कांग्रेस के कोटे से अप्रैल 2014 में राज्यसभा पहुंचे थे। बता दें की जब मुंबई में जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से उनकी मुलाकात हुई थी तब मिथुन ने कहा था कि उनके साथ मेरा पारिवारिक संबंध है।

अन्य खबरे