भिवंडी में बैग तैयार करने वाली कंपनी में लगी भीषण आग
05 Jan, 2023
1299
सुनील शर्मा/in24 न्यूज़/भिवंडी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले भिवंडी में कंपनी और गोदाम में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार की सुबह भिवंडी तालुका के ओवली गांव में स्थित रेग्जीन और चमड़े की बैग तैयार करने वाली मैट्रिक्स इंडिकेटेट प्रोडक्ट एलएलपी कंपनी के कारखाने में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग लगने की सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कारखाने की पिछली दीवार को तोड़कर दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. हालांकि आगजनी में किसी कामगार के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई लेकिन घटना में कंपनी का लाखों का माल जलकर खाक हो गया.