Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

18 Aug, 2023 1150

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद CISF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आईं और आनन-फानन में जहाज को खाली करवाया। फिलहाल वहां पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से पुणे जाने को तैयार थी। तभी जीएमआर कॉल सेंटर को एक फोन आया, जिसमें प्लेन में बम होने की बात कही गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी खबर सुरक्षा एजेंसियों को दी। फिलहाल फ्लाइट को तुरंत रोक दिया गया। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में उसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट मैनेजमेंट के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ सुरक्षित उतार दिया गया है। जैसे ही जांच पूरी हो जाती है, विमान को रवाना कर दिया जाएगा। कहा जा सकता है कि एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया।

अन्य खबरे