Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर मचा सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का डंका

12 Aug, 2023 824
संवाददाता/in24न्यूज़   

बॉलीवुड के पाजी सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' लंबे इंतजार के बाद कल यानी 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर काफी बज बना हुआ था। इस फिल्म के पार्ट वन को खूब प्यारा मिला था जिसके बाद फैंस इस मूवी के पार्ट 2 का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 22 साल बाद लौटे इस आईकॉनिक हीरो ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 2001 में रिलीज हुई गदर का सीक्वल 22 साल बाद आया है। ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार गदर2 ने पहले ही दिन इस साल का दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन किया है, पहले ही दिन फिल्म ने 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'गदर 2' पठान के बाद फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. जहां शाहरुख खान स्टारर 'पठान' का पहले दिन का कलेक्शन 55 करोड़ रुपए रहा तो वहीं सनी देओल स्टारर 'गदर 2' ने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसके बाद ये साल की दूसरी बड़ी ओपनर फिल्म मानी जा रही है.


 

अन्य खबरे