Breaking News

बॉलीवुड टू हॉलीवुड चली आलिया

09 Jul, 2021 1124

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आजकल बॉलीवुड के अनेक स्टार्स हॉलीवुड की तरफ रुख कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। हाल ही में आलिया ने  डब्ल्यूएमई नाम की अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से करार किया है। जानकारी के अनुसार अब आलिया डब्ल्यूएमई का हिस्सा बन चुकी हैं। ये एजेंसी एमा स्टोन, गैल गडोट, ओपरा, चार्लीज थेरॉन जैसे कई इंटरनैशनल आर्टिस्ट्स को रिप्रेजेंट करती है। आलिया अपनी हर डील की खुशी इंस्टाग्राम पर फैंस संग शेयर करना नहीं भूलती हैं। इस बार भी इंस्टा स्टोरी में आलिया ने डब्ल्यूएमई के वेलकम मेसेज को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी संग अपनी खुशी जाहिर की है। आलिया के अलावा ऋतिक रोशन, विद्युत जामवाल जैसे स्टार्स भी अलग-अलग एजेंसियों संग जुड़े हैं। इस साल की शुरुआत में ही रितिक ने हॉलीवुड एजेंसी गेर्श को साइन किया था। वहीं दीपिका आईसीएम में शामिल हुई थीं, जो रेजिना किंग, ऑलिविया कोलमेन जैसे दिग्गजों का प्रतिनिधित्व करती है। आलिया की बॉलीवुड में कई सारी फिल्में लाइन में हैं। आलिया पहली बार अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। आलिया ने हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा आलिया मैगनम ओपस आरआरआर में नजर आने वाली हैं, जिसमें वे साउथ के दिग्गजों संग स्क्रीन स्पेश करेंगी। वहीं अपनी प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म डार्लिंग की शुरुआत कर चुकी हैं। हाल ही में करण जौहर के बैनर तले फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की घोषणा हुई है, जिसमें वे रणवीर सिंह संग नजर आएंगी। बहरहाल आलिया को हॉलीवुड में कितनी प्राथमिकता मिलती है यह आनेवाला समय बताएगा।

अन्य खबरे