Breaking News

मनीष पॉल होस्ट करेंगे इंडियल आयडल- 11

22 Dec, 2019 1184
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
मशहूर टीवी शो इंडियन आयडल-11 में अब एक और स्टार की एंट्री होने वाली है. इंडियन आयडल को आदित्य नारायण फ़िलहाल होस्ट कर रहे है और उनकी जगह पर अब मनीष पॉल शो होस्ट करते नजर आएंगे.खुद मनीष पॉल ने इस बारे में बताया.मनीष ने कहा कि इंडियन आइडल के स्टेज पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं. पिछला सीजन शानदार रहा, जिसे याद किया जाएगा. मैं खुद आनंद का अनुभव करना चाहता हूं क्योंकि इस बार के सीजन में बेमिशाल सिंगर्स आए हैं इस बार का कम्पटीशन भी देखना बहुत ही इंट्रेस्टिंग होगा. यह पहली बार नहीं है जब मनीष पॉल इंडियन आइडल को होस्ट करने जा रहे हैं. वह पिछले सीजन को भी होस्ट कर चुके हैं. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है की आदित्य शो से पूरी तरह निकल जाएंगे या भविष्य में शो पर वापस होस्ट के तौर पर नज़र आएंगे ? इस वीकेंड शो में आदित्य नारायण शो की जज नेहा कक्कड़ के साथ फ्लिर्टिंग करते नजर आएंगे और उनको शादी के लिए प्रोपोज़ भी करते दिखेंगे . इस शो में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बचिआ के साथ यहां पहुंचेंगी. यह शो सिंगर्स के कारण जीतना चर्चाओं में है वही अन्नू कपूर को शो में शामिल करने पर  विवाद भी हुआ था. बाद में  शो के जज पैनल में हिमेश रेशमिया ने अनु कपूर की जगह ली. इस बार जज पैनल में विशाल डडलनी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया शामिल हैं.

अन्य खबरे