Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

मशहूर गीतकार माया गोविंद का निधन

07 Apr, 2022 1258

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड की मशहूर गीतकार और मंचों पर लोकप्रिय रहीं गीतकार माया गोविंद का निधन हो गया है। 82 वर्षीय माया गोविंद ने अपने बेटे अजय की गोद में सुबह साढ़े 9 बजे अंतिम सांस ली। फिल्म ‘दलाल’ के गाने ‘गुटुर गुटुर’ को लेकर अरसे तक विवादों में घिरी रहीं माया गोविंद का अस्पताल में लंबा इलाज चला था। लखनऊ में जन्म लेने वाली माया गोविंद को कत्थक में महारत हासिल रही। बतौर अभिनेत्री भी उन्होंने परदे पर और रंगमंच पर अपना नाम बनाया और तमाम पुरस्कार भी जीते। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी का डांस बैले ‘मीरा’ उन्हीं का लिखा हुआ है। माया गोविंद जानी मानी लेखिका थी, जिन्होंने 80 के दशक में तमाम टीवी सीरियल और फिल्म इंडस्ट्री में 350 से भी ज्यादा फिल्मों और म्यूजक एल्बम के गाने लिखे। उन्हें कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। माया गोविंद का जन्म 1940 में लखनऊ में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लिरिस्ट के तौर पर की। उन्होंने सौतेला, रजिया सुल्तान, बाल ब्रह्मचारी, आर या पार, गर्व, अक्षय कुमार की मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, अमिताभ बच्चन की लाल बादशाह और याराना जैसी 350 फिल्मों के लिए गाने उन्होंने लिखे थे। माया गोविंद के पति राम गोविंद भी एक मशहूर लेखक के तौर पर जाने जाते हैं।  माया गोविंद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.