रजनीकांत और अक्षय की फिल्म '2.0' ने बाहुबली को पछाड़ा
06 Dec, 2018
1488
संवाददाता/in24 न्यूज़।
रजनीकांत एक ऐसे फील स्टार हैं जिनकी फिल्मों को देखने के लिए उनके फैंस उसका इंतज़ार करते रहते हैं. रजनीकांत और अक्षय कुमार की हालिया प्रदर्शित फिल्म '2.0' ने बॉलीवुड की बहुत बड़ी फिल्म बाहुबली को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है. गौरतलब है कि फिल्म '2.0' 29 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी और मात्र तीन दिन में ही हिंदी वर्जन में फिल्म ने सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी और अभी फिल्म का टोटल कलेक्शन 132 करोड़ हो गया है. इसके बाद भी फिल्म '2.0' बिना किसी रोक के शानदार कमाई करती जा रही है और अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इस फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिलता जा रहा है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का सिलसिला शुरू है.