Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

राजकुमार राव और पत्रलेखा का 11 साल पुराना प्यार शादी में बदला

16 Nov, 2021 903

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ अपने 11 साल पुराने प्‍यार भरे र‍िश्‍ते को अब शादी का नाम दे द‍िया है। न‍िर्देशक हंसल मेहता की फिल्‍म स‍िटीलाइट्स से एक-दूसरे के करीब आए राज और पत्रलेखा की लव-स्‍टोरी उनके फैंस के ल‍िए क‍िसी फैरी-टेल से कम नहीं है। चाहे राजकुमार के स्‍ट्रगल के द‍िन हों या फ‍िर पत्रलेखा को सोशल मीड‍िया पर ट्रोल‍िंग का श‍िकार होना पड़ा हो,कोई ऐसा मौका नहीं रहा जब इस जोड़ी ने एक-दूसरे का साथ न द‍िया हो। सोमवार को चंडीगढ़ में इस जोड़ी ने एक आलीशान र‍िजॉर्ट में शादी की। ऐसे में दुल्हन बनीं पत्रलेखा लाल जोड़े में सजी बेहद खूबसूरत नजर आईं। स‍िर्फ खूबसूरती ही नहीं, पत्रलेखा ने जो दुपट्टा अपनी शादी में पहना वो उनके प्‍यार का संदेश भी देता नजर आया। पत्रलेखा का पूरा नाम पत्रलेखा पॉल है और वह बंगाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के प्‍यार का संदेश उनके इस दुपट्टे पर भी बंगाली में ही ल‍िखा नजर आया। शादी के तुरंत बाद ही दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राजकुमार और उनकी पत्नी पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ही फैशन ड‍िजाइनर सब्‍यासाची के जोड़े में नजर आए। पत्रलेखा ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी और इसके साथ लाल रंग का ही नेट का दुपट्टा ल‍िया। इसी ओढ़नी पर उनके प्‍यार का इजहार करने वाला संदेश नजर आया। इस ओढ़नी पर बंगाली में एक मंत्र ल‍िखा था जो सच्‍चे प्‍यार के बारे में है। इसका ह‍िंदी में अर्थ है कि मैं अपना प्रेम से भरा हुआ मन तुम्‍हें समर्पित करती हूं। अपने प्रेम के संदेश को शादी के जोड़े पर ल‍िखवाना एक अच्‍छा तरीका है। बता दें कि पत्रलेखा से पहले एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपनी शादी में एक ऐसा दुपट्टा पहने नजर आईं ज‍िस पर ल‍िखा था कि सदा सौभाग्‍यवती भव:। उनका लहंगा भी सब्यसाची ने ही ड‍िजाइन क‍िया था। शादी के बाद दोनों स‍ितारों ने अपनी तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। राजकुमार ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली। मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। बहरहाल, इस नवेली जोड़ी को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.