राष्ट्रगान गाते हुए करीना ने कर दी बड़ी गलती
संवाददाता/ in24news
इन दिनों बॉलीवुड की गलियारों में सैफ की बेगम करीना कपूर की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल राष्ट्रगान गाते समय करीना ने ऐसी गलती कर दी जिसके बाद यूज़र्स भड़क गए. और उन्हें गंदी तरह से ट्रोल करने लगे. किसी ने दिया उनको ज्ञान का पाठ तो किसी ने संस्कार पर खड़े किए सवाल. वैसे तो करीना कपूर खान हमेशा अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन कभी-कभी करीना अपनी कुछ गलतियों के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ बेबो के साथ. करीना कपूर हाल ही में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर एक इवेंट में शामिल हुई थी. इस इवेंट में करीना रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें करीना वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थी. फैशनेबल करीना भले ही अपनी स्टाइल से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं लेकिन कुछ गलतियों के चलते उन्हें ट्रोल भी किया जाता है. इस इवेंट से करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में करीना कपूर कुछ महिलाओं के साथ राष्ट्रगान गाती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान करीना कपूर ने अपने खड़े होने की स्टाइल को बीच में ही बदल दिया. पहले एक्ट्रेस सीधी खड़ी थी उसके बाद करीना ने अपने हाथों को आगे की तरफ कर लिया और इन्हें बांध लिया, एक्ट्रेस की इस हरकत को देखने के बाद लोग भड़क गए और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करने लगे हैं. करीना कपूर के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं, हर कोई एक्ट्रेस की हरकत से नाराज दिखाई दे रहा है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि एक्ट्रेस को ये तक नहीं पता है कि राष्ट्रगान के समय कैसे खड़ा हुआ जाता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'यहां भी एक्टिंग कर रही हैं क्या आप. एक और ने लिखा - ‘इसे कोई बताओ कि नेशनल एंथम में सावधान खड़े होते हैं, हाथ पकड़ कर नहीं.’वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘राष्ट्रगान सावधान की स्थिति में गाया जाता है ये कितना शर्मनाक है कि ऐसे खुद को स्टार कहलाने वाले लोग इतना भी नहीं जानते.’ वही कुछ फैंस करीना कपूर का बचाव करते हुए भी नजर आए.