Breaking News

लंबी बीमारी के बाद महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल निधन

05 Jun, 2023 893

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता गूफी पेंटल Gufi Paintal) का निधन हो गया। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाकर गूफी पेंटल घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे।इनके निधन की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। अभिनेता गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि गूफी पेंटल ने महाभारत सीरियल में अभिनय के अलावा कास्टिंग भी की थी।

अन्य खबरे