लता मंगेशकर की हालत में सुधार
03 Dec, 2019
1176
संवाददाता/in24 न्यूज़।
लम्बे समय से बीमार स्वरकोकिला लता मंगेशकर की हालत में सुधार हो रहा है, हालांकि वे अब भी वेंटीलेटर पर हैं. गौरतलब है कि लता मंगेशकर को तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह जानकारी उनकी भांजी ने मंगलवार को दी. 90 वर्षीय मंगेशकर को गत 11 नवम्बर को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था. लता जी को वेंटीलेटर पर रखा गया था. रचना शाह ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. प्रार्थना और शुभेच्छाओं ने काम किया है. हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मंगेशकरअभी भी आईसीयू में हैं या वेंटीलेटर पर हैं.पूरा देश लता मंगेशकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.