Breaking News

लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार

14 Nov, 2019 1177

संवाददाता/in24 न्यूज़।
भारत की महान गायिका लता मंगेशकर की तबियत पिछले कुछ समय से नासाज़ चल रही है. उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया गया. अब राहत की बात यह है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है और वह खतरे से बाहर हैं. गौरतलब है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के कारण उन्हें सप्ताह की शुरुआत में ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।  अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 90 वर्षीय गायिका निमोनिया और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। इससे किसी भी व्यक्ति को उबरने में समय लगता है।    

अन्य खबरे