Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

लीज़ा हेडेन बनी मम्मी , दिया बेटे को जन्म

20 May, 2017 1790
 ब्यूरो रिपोर्ट / in 24 न्यूज़ मुंबई
लीजा हेडन ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति डिनो ललवानी के साथ बेटे को गोद में लिए एक फोटो कर अपने फैन्स को ये जानकारी दी। लीजा ने अपने बेटे का नाम जैक लालवानी रखा है। लीजा ने अपने फोटो कैप्शन में बताया कि जैक का जन्म 17 मई को 2017 को हुआ है। लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। लीजा और डिनो पिछले डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी की थी। शादी की फोटोज लीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं।
 
लीजा के पति डिनो पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। लीजा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट लगभग 5 महीने पहले जनवरी में की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बिकिनी फोटो शेयर की थी जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस अनाउंसमेंट के बाद वो पूरी तरह से प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय करती नजर आईं। उन्होंने इस बीच कभी बाथटब में तो कभी बीच पर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। यही नहीं उन्होंने एक लीडिंग मैग्जीन के लिए खास बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट भी कराया था जो कि कभी सुर्खियों में रहा।
लीजा आखिरी बार फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'(2016) में नजर आई थीं। इसके अलावा, लीजा बॉलीवुड में 'आयशा'(2010), 'रास्कल'(2011), 'क्वीन'(2014), 'द शौकीन्स'(2014), 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड'(2016), 'हाउसफुल-3'(2016) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.