Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

विकी कौशल ने किया एक करोड़ का दान

31 Mar, 2020 954

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड भी कोरोना वायरस से चिंतित है. कई स्टार अपनी तरफ से सरकार की मदद कर रहे हैं. हाल में ही नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद की अपील की थी। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी अपनी बचत से पीएम केयर्स फंड में दान दे रहे हैं।  अब इसी कड़ी में अभिनेता विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीए रिलीफ फंड में विक्की कौशल ने अपना योगदान दिया है। विक्की कौशल ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये दान किया है। अक्षय, सलमान और कटरीना के अलावा कपिल शर्मा 50 लाख रुपये, वरुण धवन 55 लाख रुपये, गुरु रंधावा 20 लाख रुपये, शिल्पा शेट्टी 21 लाख रुपये, रणदीप हुड्डा एक करोड़ रुपये, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार 11 करोड़ रुपये, मनीष पॉल 20 लाख रुपये दान कर चुके हैं। इसके अलावा अनुष्का-विराट, ऋतिक रोशन, राज कुमार राव सहित कई स्टार्स ने गुप्त दान भी किया है।

अन्य खबरे