Breaking News

विशेष जाति अपमान मामले में आमिर खान के खिलाफ जौनपुर में मामला दर्ज

01 Nov, 2018 1534
संवाददाता/in24 न्यूज़.

हरफनमौला कलाकार आमिर खान पर जौनपुर में फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्तान में एक विशेष जाति को  अपमानित करने के खिलाफ मानहानि करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है. अदालत में  केस दायर कराने वाले वकील हंसराज चौधरी को गवाही के लिए 12 नवंबर को पेश होने के लिए बुलाया है.गौरतलब है कि फिल्म का टाइटल बदलने एवं मल्लाह के पहले फिरंगी शब्द हटाने के संदर्भ में ज्ञापन दो दिन पहले निषाद समाज के लोगों ने भी जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा था. दरअसल आमिर खान की फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' एक अंग्रेजी नोवेलिस्ट के नोवेल पर आधारित है जो आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी ठग आदि शब्द कहते थे. फिल्म में 1795 की घटना दिखाई गई है.

गौरतलब है कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं.  

अन्य खबरे