Breaking News

चुनाव के समय उन्मादी हो जाते हैं मोदी : पवार

08 Apr, 2019 1175
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो वह ठीक हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्मादी हो जाते हैं। पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने संभाल रखी है। पवार यहां दौंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे कहना चाहूंगा कि व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना नहीं करें। जब देश के प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है तो आपको इसमें क्यों पड़ना?

अन्य खबरे