आठ सालों बाद समलैंगिक जोड़े ने रचाई शादी
20 Dec, 2021
866
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आठ साल से रिलेशन में रहनेवाले एक समलैंगिक जोड़े ने पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी की है। जानकारी के मुताबिक़ तेलंगाना में समलैंगिक सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग ने लगभग एक दशक लंबे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और शादी के बंधन में बंध गए। इसे तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में जोड़े के परिवार के लोग और उनके दोस्त इकट्ठा हुए थे। समारोह में बंगाली और पंजाबी शादी की रस्में देखी गईं, क्योंकि सुप्रियो कोलकाता से हैं, वहीं अभय दिल्ली से हैं। शादी में बैंड-बाजा, मेहंदी, रिंग सेरेमनी जैसी रस्में भी निभाई गई थीं। फिलहाल इस शादी के बाद इसकी खूब चर्चा है।