Breaking News

अब सीआईएसएफ संभालेगी संसद भवन की सुरक्षा

22 Dec, 2023 1044

संवादददाता/in24 न्यूज़.  
केंद्र सरकार ने  लोकसभा में हुई घुसपैठ के बाद संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था बदल दी है। अब संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था देश की प्रमुख इमारतों की सुरक्षा संभालने वाली एजेंसी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ (CISF) को सौंपा जाएगा। हालांकि आगंतुक पास बनाने का काम संसद कर्मचारी ही करेंगे। गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ उपमहानिरीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया है। यह बोर्ड अब समूचे संसद भवन परिसर का व्यापक एवं सघन सर्वेक्षण करेगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक, सीआईएसएफ की सुरक्षा एवं अग्निशमन विंग की नियमित तैनाती की जाएगी।  गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ के महानिदेशालय को बुधवार को संसद भवन परिसर के व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही सीआईएसएफ महानिदेशालय ने बोर्ड गठित कर दिया है। संसद बजट सत्र से पहले ही सीआईएसएफ के संसद की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेगी। उल्लेखनीय है कि गत 13 दिसंबर को लोकसभा के सदन में दो युवा दर्शक दीर्घा से अंदर कूद गए थे, जिससे संसद भवन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिह्न लग गया था। इसके बाद सरकार ने संसद की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया है। बता दें विपक्ष ने सुरक्षा में चूक पर बवाल मचाने का काम शुरू रखा है।

अन्य खबरे