उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे को थी राज ठाकरे से दिक्कत - नितेश राणे
संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं दोनों ने महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हितों के लिए साथ आने की मंशा जताई है. 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ी थी, लेकिन अब दोनों भाइयों के एक होने की संभावना पर राजनीतिक हलचल मची हुई है. यह गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है. वहीं, इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या उद्धव ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने से पहले पत्नी रश्मि ठाकरे से सलाह ली थी, जिससे दोनों चचेरे भाइयों के बीच सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि यह रश्मि ठाकरे ने ही राज ठाकरे को शिवसेना से बाहर निकालने में मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि उस समय दोनों चचेरे भाइयों के बीच कोई बड़ा मतभेद नहीं था।
शिवसेना यूबीटी और मनसे के एक साथ आने की संभावना पर राणे से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने जोरदार जीत हासिल की है। इसलिए हम उनके बीच किसी गठबंधन को लेकर चिंतित नहीं हैं। नितेश राणे ने दावा किया राज ठाकरे से ज्यादा दिक्कत रश्मि ठाकरे को थी न कि राज ठाकरे को. उन्होंने कहा कि फिर से राज ठाकरे के साथ आने से पहले उद्धव को पत्नी रश्मि ठाकरे की सहमति लेनी होगी. उन्होंने कहा कि जो भी शिवसेना को अंदर से जानते हैं, वह मेरी बात से इनकार नहीं करेंगे और इसके लिए मैं उद्धव ठाकरे को चुनौती देने को भी तैयार हूं. दरअसल हाल ही में राज ठाकरे ने एक बयान दिया था, जिसमें सभी मतभेदों को भुलाकर कुछ शर्तों के साथ फिर से उद्धव ठाकरे के साथ आने के संकेत दिए थे. जिस पर उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उद्धव ने मराठी मानुष और महाराष्ट्र के लिए जो भी बेकार के झगड़े हैं, मैं उन्हें खत्म करने को तैयार हूं. जिसके बाद से ही दोनों के महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हितों के लिए साथ आने की संभावना तेज हो गई है.