Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शिल्पा शेट्टी के घर आई नन्ही परी

21 Feb, 2020 1004
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी के घर एक नन्ही और प्यारी परी का आगमन हुआ है. इसी के साथ शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बने हैं. इस दंपति ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि घर में बेटी का आगमन हुआ है. यह जोड़ी सेरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बनी है. दोनों न 15 फरवरी को अपने घर में नन्‍ही परी का स्‍वागत किया. शिल्‍पा शेट्टी ने कहा,'हमारी प्रार्थनाओं का जवाब एक चमत्कार के रूप में दिया गया है. कृतज्ञता के साथ हम अपनी छोटी परी के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं. समीशा शेट्टी कुंद्रा. 15 फरवरी 2020 को घर में जूनियर एसएसके का जन्म. बता दें कि, शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने नवंबर 2009 में शादी की थी. साल 2012 में शिल्‍पा ने एक बेटे को जन्‍म दिया था जिसका नाम विवान है. बता दें कि, राज कुंद्रा ए‍क जानेमाने बिजनेसमैन हैं. शिल्‍पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्‍म निकम्‍मा से बॉलीवुड फिल्‍मों में वापसी कर रही हैं.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.