Breaking News

संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन

23 Apr, 2021 935

संवाददाता/in24 न्यूज़.
संगीतकार नदीम श्रवण की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है. कोरोना की नजह से श्रवण राठौड़ की गुरूवार की रात मौत हो गई. वे मुंबई के अस्पताल में हाल ही में भर्ती किये गए थे. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है. बता दें उनकी पत्नी और बेटे भी कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. संगीतकात जोड़ी नदीम श्रवण की जोड़ी ने अनेक सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिए. श्रवण के निधन के बाद अनेक दिग्गजों ने संवेदनाएं प्रकट की हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

अन्य खबरे