Breaking News

सनी देओल बनेंगे महाराणा प्रताप

06 May, 2023 1059

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड में इनदिनों ऐतिहासिक फिल्में भी बननी शुरू हो गई हैं। अब इसी कड़ी में महाराणा प्रताप पर फिल्म बनने जा रही है जिसमें आप सनी देओल (Sunny Deol) को महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) के किरदार में देख सकेंगे। फिल्म का निर्देशन विक्की राणावात करने वाले हैं। विक्की खुद महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़ से ताल्लुक रखते हैं। विकी अपने करियर में कई फिल्में, टीवी शोज़ और डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि सनी को ये रोल पसंद आया है और गदर-2 की रिलीज़ के बाद वह इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। बता दें कि सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर-2 को लेकर चर्चा में हैं।

अन्य खबरे