Breaking News

सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन

08 Mar, 2024 1238

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस डॉली सोही ने 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं उनकी बहन एक्ट्रेस अमनदीप सोही की भी बीती रात मौत हो गई थी। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस और डोली सोही की बहन अमनदीप के निधन के कुछ ही घंटों बाद एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक, पहले अमनदीप सोही ने इस दुनिया को अलविदा कहा और फिर कैंसर से पीड़ित उनकी बहन और एक्ट्रेस डॉली सोही ने भी अंतिम सांस ली। दोनों बहनें अब इस दुनिया में नहीं हैं। खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं जबकि उनकी बहन अमनदीप की पीलिया से जूझने के बाद मौत हो गई। डॉली के परिवार ने कहा है की हमारी प्यारी डॉली ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हम सभी सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस डॉली के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन और टीवी अभिनेत्री अमनदीप सोही का भी निधन हो गया है। खबर है कि टीवी एक्ट्रेस अमनदीप सोही का निधन कल सात मार्च 2024 कोहुआ था। एक्ट्रेस को सीरियल बदतमीज दिल में उनके रोल के लिए काफी लोकप्रियता मिली थी। लभर के मुताबिक, दिवंगत एक्ट्रेस के भाई, मनु सोही ने बताया कि अमनदीप का पीलिया से जूझने के बाद निधन हो गया है। वहीं टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ दिनों पहले ही डॉली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉली सोही हाल ही में टीवी शो झनक में नजर आई थीं, पर खराब सेहत के कारण उन्होंने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था। बता दें इनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फ़ैल गई है। 

अन्य खबरे