Breaking News

सलमान भाई कमाल के सिंगल और सिंगर हैं : शाहरुख

21 Apr, 2020 1068

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के दबंग सलमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर पहला गाना 'प्यार करो ना' को रिलीज किया है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के इस गाने पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर हैशटैग आस्क एसआरके के दौरान शाहरुख ने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया। एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि सलमान खान ने हाल ही में कोरोना को लेकर एक गाना रिलीज किया है, जिसे उन्होंने गाया है। इसमें उनका देश प्रेम भी है, आपने इसे देखा क्या?' इस पर शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया-'भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है...।' गाना 'प्यार करो ना' को सलमान ने गाया है और लिखा भी है। इसके लिरिक्स सलमान और हुसैन दलाल ने मिलकर तैयार किया है। इस गाने को साजिद-वाजिद की जोड़ी ने कम्पोज किया है। मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर बनाये गए इस गाने के जरिये सलमान अपने प्रसंशकों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सकारात्मक सन्देश भी दे रहे हैं। सलमान खान ने गाना कोरोना वायरस के ऊपर बनाया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि वह घर में बैठकर कैसे अपना समय बिता रहे हैं, इस पर शाहरुख ने कहा-'जनसंख्‍या में बढ़ोतरी के अलावा तीन बच्‍चों का घर पर होना बहुत मजेदार होता है। मेरे पास तो सभी शेप और साइज के हैं। तो मेरा पूरा दिन उनके साथ समय बिताने में ही चला जाता है और बचा हुआ समय अपने बच्‍चों के खिलौने साफ करने में निकल जाता है।’ वहीं शाहरुख खान के हैशटैग आस्क एसआरके के जरिए प्रशंसकों के सवालों का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अन्य खबरे