Breaking News

साउथ एक्टर को उर्वशी ने बताया आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री, यूजर्स ने किया बुरी तरह से ट्रोल

28 Jul, 2023 1895

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर एक्ट्रेस काफी लाइमलाइट में छा गई थी। उर्वशी अपनी हॉट अदाओं से फैंस का दिल खुश कर देती है यहां तक कि नेटिजेंस भी उर्वशी की तस्वीरों को देख वाह वाही करते हैं। उर्वशी काफी ब्यूटीफुल है इस बात पर कोई शक नहीं लेकिन ब्यूटी होने का क्या फायदा जब उनका दिमाग ही ठिकाने पर नहीं। दरअसल इस बार एक्ट्रेस ने गलती से साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस का जमकर मजाक बना रहे है। हाल ही में उर्वशी ने ट्विटर अकाउंट पर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसमें एक्ट्रेस ने जानकारी दी है की पवन के साथ उनकी फिल्म 'ब्रो द अवतार' आने वाली है.. ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.  इस फोटो में पवन और उर्वशी के साथ एक्टर साई धर्म तेज भी नजर आ रहे हैं। इसी फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री लिख दिया है। अब उर्वशी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग एक्ट्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए उन्हें गंदी तरह से ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- चीफ मिनिस्टर... ये महिला सच में ना खूबसूरती ना दिमाग की कंटेस्टेंट है.  एक और यूजर ने लिखा, 'पीकर ट्वीट मत किया करो.' इसी तरह से कई लोग उर्वशी को फटकार लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

अन्य खबरे