Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सुशांत सिंह की मौत की जांच सीबीआई करे : रूपा गांगुली

05 Jul, 2020 942

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई बड़ी हस्तियां विवादों में आईं कि आखिर जिसने बिना गॉड फादर एक शानदार पहचान बनाई उसे अपनी जान देने पर मजबूर क्यों होना पड़ा! अब अभिनेत्री और बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने भी इस मामले में अपनी नई प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सुशांत सिंह की मौत की जांच सीबीआई से करने की मांग की है. इसके आलावा रूपा गांगुली ने कहा है कि वह कुछ बॉलीवुड हस्तियों की फिल्मों का बहिष्कार करेंगी, जो खुले तौर पर फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद चला रहे हैं। अब मैं कुछ ऐसे लोगों की फिल्में नहीं देखूंगी, जिन्होंने देश को संदेश दिया है कि छोटे शहरों के लड़कों और लड़कियों को फिल्म उद्योग में नहीं आना चाहिए। नेपोटिज्म हर जगह होगा। पैरेंट्स अपने बच्चों की मदद कर सकते हैं लेकिन इतना भी नेपोटिज्म नहीं होना चाहिए कि इसके चलते कुछ लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया जाए। पिछले एक हफ्ते से गांगुली आक्रामक तरीके से सुशांत के असामयिक निधन की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही हैं। हैशटैगसीबीआईफॉरसुशांत से उनकी ट्विटर टाइमलाइन भरती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मौत के तुरंत बाद से कहा गया कि वे अवसाद में थे इसीलिए उन्होंने आत्महत्या की। सुसाइड नोट के बिना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम से पहले इसे आत्महत्या कैसे कहा? बहुत सारे सवालों के जवाब दिए गए हैं, लेकिन अब भी कई सवाल हैं। उसके शरीर पर इतने सारे निशान क्यों थे? पुलिस ने अभी तक उसके घर को क्यों नहीं सील किया? उसका कुत्ता कहां है? रूपा गांगुली ने यह भी पूछा है कि क्या यह संभव नहीं है कि किसी ने उसकी हत्या करके उसके शरीर  को बेडरूम के अंदर बंद कर दिया और कहा कि चाबी खो गई थी? अभी तक किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? पुलिस यह साबित नहीं कर सकी है कि यह आत्महत्या है। बहरहाल रूपा गांगुली की मांग को लेकर अब सरकार का क्या रुख होगा यह देखना होगा.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.