Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्मों पर रोक नहीं

10 Jun, 2021 1324

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सुशांत सिंह राजपूत की निजी ज़िंदगी पर फिल्म बनाने का विरोध करने वाले सुशांत के परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी पर कथित प्रस्तावित, बनी या बनाई जाने वालीं फिल्मों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है और एक्टर के पिता की याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल, सुशांत के पिता की ओर से दायर याचिका में अभिनेता की जिंदगी पर आधारित विभिन्न प्रस्तावित फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की गई है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड फिल्म न्याय: दी जस्टिस के रिलीज पर रोक लगाने से गुरुवार को इनकार कर दिया। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि इस फिल्म के जरिए उनके दिवंगत बेटे की छवि को खराब की जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने फिल्मों में उनके बेटे के नाम या उससे मिलते जुलते पात्रों के इस्तेमाल पर रोक की मांग की थी। याचिका में सुशांत के जीवन पर आने वाली या प्रस्तावित फिल्मों का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद एनसीबी ने अनेक फ़िल्मी हस्तियों से पूछताछ की थी।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.