Breaking News

सेल्फी के चक्कर में वैष्णो देवी में पिटते-पिटते बचे एल्विश यादव

23 Dec, 2023 666

संवाददाता/in24 न्यूज़।
विवादों में घिरे यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव हाल ही में अपने दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर गए थे। इस दौरान वह भीड़ से घिर गए और झड़प हो गई। दरअसल, कटरा में एल्विश यादव और राघव शर्मा को भीड़ ने घेर लिया। एक शख्स ने राघव शर्मा का कॉलर पकड़ लिया और दोनों के बीच झड़प हो गई। एल्विश भी मारपीट का शिकार होते-होते बचे। हालांकि, समय रहते तुरंत वहां से निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में एक शख्स ने राघव को घसीट लिया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इतने में एल्विश वहां से भाग गए। शख्स, राघव का कॉलर पकड़कर उन्हें मारने की कोशिश करने लगा। इतने में गार्ड्स आए और वे राघव को लेकर चले गए। खबर के मुताबिक, ये झड़प एक सेल्फी को लेकर हुई। दरअसल, एक शख्स एल्विश और राघव के साथ फोटो क्लिक कराना चाहता था। मना करने पर उसने गुंडागर्दी शुरू कर दी और मामले ने तूल पकड़ लिया। बता दें कि कुछ समय पहले एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम मामले से जुड़ा था। उन पर सांप के जहर की तस्करी करने का आरोप था। यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

अन्य खबरे