Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

हैप्पी बर्थडे प्रियंका!

18 Jul, 2020 888

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं. प्रियंका ने 2000 में मिस इंडिया का ताज पहना था. इसके बाद वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गई. आज प्रियंका ने अपने बलबूते बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है. बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 के बाद कभी भी अपने करियर में पीछे मुड़ के नहीं देखा. इसके बाद वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गई. आज प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां ने प्रियंका से जुड़े कई राज खोले थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि प्रियंका एक दिन ग्लोबल स्टार बनेंगी. उन्होंने बताया था कि लड़की में बहुत ही लगन थी. वो मेहनती थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं लगा कि वो यहां तक आएगी. इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि उसका पांचवां जन्मदिन हमने आखिरी बार मनाया था. इसके बाद वो अपना जन्मदिन किसी वृद्धाश्रम या अनाथालय में मनाती थी. अभी भी ऐसी ही है वो, अपने जन्मदिन पर किसी वृद्धाआश्रम या अनाथालय में ही जाती हैं. प्रियंका ने बचपन में कभी भी उन्हें किसी गिफ्ट के लिए परेशान नहीं किया। जिद तो हर बच्चे में होता ही है, लेकिन यदि उनको कारण बताया जाए तो वो मान जाते हैं. प्रियंका चोपड़ा गिफ्ट के लिए कभी नाराज नहीं होती थी. समझाने पर समझ जाती थी. आज प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह अपने स्टारडम को बरकरार रखा है उसे देखते हुए उम्मीद है कि इनकी अदाकारी लम्बे समय तक दर्शकों को मनोरंजित करती रहेगी. हैप्पी बर्थडे प्रियंका!  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.