Breaking News

हॉउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज

28 Sep, 2019 1158

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
बॉलीवुड में अक्षय कुमार के प्रशंसकों को पता है कि उनकी फिल्म में कुछ हो न हो, मनोरंजन का फुल डोज होता है. अब एक बार फिर अक्षय अपनी नै फिल्म के साथ दर्शकों की अदालत में तैयार हैं. गौरतलब है कि अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मोस्ट अवेटेड ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है. शानदार कॉमेडी, हॉरर और ढेर सारे ड्रामे से भरा ये ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस ट्रेलर में सिर्फ अक्षय कुमार अपने भूल भुलैया वाले अवतार की याद दिला रहे हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि फ़िल्म का ट्रेलर भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में एक ही समय में रिलीज़ किया. इस फिल्म में अक्षय कुमार कई अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं. हाउसफुल 4 का ट्रेलर आने के बाद ये साफ हो गया है कि ड्रामा फ़िल्म है, जहां एक तरह ऑडिएंस को कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखा जाएगा, वहीं दूसरी तरफ उनके 600 साल पहले के जीवन और पुनर्जन्म की कहानी भी होगी. अक्षय के दर्शक इस फिल्म के इंतज़ार में हैं क्योंकि उन्हें पता है कि हाऊसफुल का मतलब डबल मनोरंजन होता है. इसके पहले ही इस सीरीज ने धमाल मचाया हुआ है. 

अन्य खबरे