पैसे नहीं देने पर शराबी पति ने की पत्नी की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराबी पति को पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई. बता दें कि भरतपुर जिले के अटलबंध थाना इलाके में बुधवार देर रात को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो एक शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। इस संबंध में मृतका के पुत्र ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। अटलबंध थानाधिकारी हुकुम चंद शेखावत ने बताया कि थाना इलाके के इन्द्रा नगर के रहने वाले एक शराबी विजय सिंह ने बुधवार रात को शराब पीने के लिए अपनी 45 वर्षीय पत्नी गीता से पैसे मांगे । इस पर गीता द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपित विजय सिंह तैश में आ गया और पीट-पीट कर उसे अधमरा कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भिजवाया, जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मृतका के बेटे आकाश की ओर से आरोपित पिता विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।