Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर राहुल गांधी में दिखी महबूबा को उम्मीद

31 Jan, 2023 773

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश से जो कुछ भी लिया गया है वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi) द्वारा लौटाया जाएगा। सुश्री मुफ्ती श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के समापन पर एक रैली को संबोधित कर रही थीं। रैली में भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कहा कि वह कश्मीर में अपने घर आए हैं। राहुल जी ये आपका घर है। मुझे उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर और इस देश से जो कुछ भी लिया गया है, वह राहुल द्वारा लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी में आशा की किरण देख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि देश को इस यात्रा की सख्त जरूरत थी। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पसंद करने वाले लोग हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भाजपा के बिना नई राजनीति चाहते हैं, जो भाईचारा चाहते हैं और शांति से प्यार और स्नेह के साथ रहना चाहते हैं जो भाजपा नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने जम्मू-कश्मीर में एक नई उम्मीद जगाई है। अब्दुल्ला ने राहुल से पूर्व से पश्चिम तक इसी तरह की यात्रा शुरू करने के बारे में सोचने को कहा। वहीं  राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी यह यात्रा खत्म हुई है और इस बारे में उन्हें थोड़ा समय चाहिए। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.