Breaking News

होली के रंग में रंगे बॉलीवुड स्टार्स और टीवी कलाकार

15 Mar, 2025 202

एंटरटेनमेंट डेस्क/ inन्यूज़ 
देशभर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार हर तरफ छाया हुआ दिखाई दिया होली का खुमार, ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने अपने परिवार संग इस खास दिन का जश्न मनाया, तो कुछ ने शूटिंग सेट पर ही गुलाल उड़ाया हर जगह होली की रौनक नजर आई तो बॉलीवुड और टीवी जगत में भी अलग ही जश्न देखने को मिली, तो चलिए दिखाते है आपको बी टाउन सेलेब्स की होली की खास झलक. सबसे पहले बात करते है रवीना टंडन की।  रवीना ने होली के मौके पर अपने घर पर होली की पार्टी रखी. जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।लेकिन रवीना की होली पार्टी में सभी का अटेंशन ग्रैब किये तो वो थे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा। ब्रेकअप रूमर्स के बीच रवीना की होली पार्टी में दोनों अलग अलग पहुंचे। दोनों इस पार्टी का भले ही हिस्सा बने लेकिन साथ में एक भी तस्वीरें नहीं खिचाई। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ होली का आनंद लिया। विक्की ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कैटरीना उनके चेहरे पर रंग लगाते हुए नजर आईं.उनके माता-पिता श्याम और वीणा कौशल, भाई सनी कौशल और कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी इस जश्न में शामिल हुए। विक्की संग कटरीना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अब बात करते है भाईजान सलमान खान की सलमान खान को सिकंदर में उनके साथ काम कर रही दो छोटी बच्चियों के साथ होली खेलते हुए देखा गया.सलमान के चेहरे पर गुलाल साफ दिख रहा है .. सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए उन्होंने भी सेट पर ही होली मनाई। करीना की ननद सोहा अली खान ने खास अंदाज में होली मनाया। अपने अपार्टमेंट की छत पर सोहा ने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ फूलों और रंगों से होली खेली। शादी के बाद पहली होली पर सोनाक्षी सिन्हा को अकेले ही रंग लगाना पड़ा।सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी फिल्म ‘जटाधारा’ के सेट पर रंगों में डूबी दिखीं। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए होली पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंकिता लाल साड़ी में नाचते हुए नजर आईं। कृति सेनन और धनुष ने आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग के दौरान होली खेली।

अन्य खबरे