Breaking News

ट्रंप के भारत दौरे पर सड़क पर उतरने वाला उमर खालिद का वीडियो वायरल

02 Mar, 2020 950

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर सड़क पर उतरने की बात कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद उनपर सवाल उठने लगे हैं. वीडियो को बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि देशद्रोह का आरोप झेल रहे उमर खालिद ने 17 फरवरी को महाराष्ट्र के अमरावती में भाषण दिया था, इस भाषण में उन्होंने मुस्लिम लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के दौरान 24 फरवरी को बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरने के लिए कहा था. क्या दिल्ली में भड़की हिंसा की टुकड़े-टुकड़े गैंग ने हफ्तों पहले प्लानिंग कर ली थी? वायरल वीडियो में उमर खालिद कहते हुए सुने जा रहे हैं कि हम वादा करते हैं जब डोनाल्ड ट्रंप भारत आएंगे तो हम उन्हें बताएंगे कि प्रधानमंत्री और हिन्दुस्तान की सरकार, हिन्दुस्तान को बांटने का काम कर रही है. हम तमाम लोग 24 तारीख को सड़कों पर उतर कर आएंगे. क्या आप लोग सड़कों पर उतरकर आएंगे? गौरतलब है कि ट्रंप के आने के बाद पूर्वोत्तर दिल्ली में दंगे भड़क गए थे. गौरतलब है कि उमर खालिद के पिता सैयद कासिम रसूल इलियास दिल्ली में ही ऊर्दू की मैगजीन ‘अफकार-ए-मिल्ली’ चलाते हैं. उमर ने इतिहास में एमए और एमफिल किया है. वह जेएनयू में डीएसयू (डेमोक्रेटिक स्टूडेंट यूनियन) से जुड़े रहे हैं. इसे प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी पार्टी का समर्थक माना जाता है. उन पर देश विरोधी नारों को लेकर केस भी चल रहा है.

अन्य खबरे