Breaking News

एनसीबी पहुंची शाहरुख के घर मन्नत, अनन्या पांडे के घर भी रेड

21 Oct, 2021 946

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड से एक और खलबली मचानेवाली खबर आई है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची है। एक अन्य घटनाक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के अंधेरी स्थित घर पर भी जांच एजेंसी की अन्य टीम पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग्स चैट में आर्यन की बहन सुहाना खान और अनन्या पांडे का नाम भी सामने आया है। इसलिए एनसीबी की टीम उनके घर पहुंची है। जहां पर तलाशी अभियान जारी है। अनन्या पांडे को एनसीबी टीम ने दोपहर 2 बजे उनके कार्यालय में बुलाया है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करने से पहले शाहरुख खान आर्यन से कुछ वकीलों की टीम के साथ मिलने पहुंचे थे। 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद और घर से दूर 20 रातें बिताने के बाद आर्यन और किंग खान की आज दूसरी मुलाकात है। बता दें कि कल ही मुंबई के सेशंस कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत देने से मना कर दिया था।

अन्य खबरे