Breaking News

अभिनेत्री सेजल शर्मा ने आत्महत्या की

25 Jan, 2020 1049

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

चकाचौंध दुनिया के पीछे का सच कई बार सिर्फ अंधेरा होता है. अभिनेत्री सेजल शर्मा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है। सेजल का शव उनके मीरा रोड स्थित आवास पर मिला। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सेजल की मौत की खबर से उनके परिजन और दोस्त सकते में आ गए हैं। सेजल के को-स्टार अरु के वर्मा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उदयपुर में होगा। सेजल के खुदकुशी करने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, माना जा रहा है कि उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया है। सेजल मीरा रोड पूर्व के की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में दोस्तों के साथ रहती थीं। वैसे सेजल शर्मा उदयपुर की रहने वाली थीं और सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' उनका पहला टीवी शो था। इससे पहले वह कई विज्ञापन भी कर चुकीं। उन्होंने आमिर खान के साथ मोबाइल फोन के एक विज्ञापन में काम किया था।उनकी वेब सीरीज का नाम आजाद परिंदे था। सेजल के दोस्त अरु के मुताबिक़ सेजल के घरवाले उसका पार्थिव शरीर लेकर उदयपुर चले गए हैं। वहीं, पर उनका अंतिम संस्कार होगा। एक्टर ने बताया कि मैं उससे 10 दिन पहले ही मिला था और रविवार को वॉट्सऐप पर हमारी बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थीं। अरु ने आगे कहा कि वह रियल लाइफ में भी मेरी बहन थीं। उसने मुझे राखी भी बांधी थी।

अन्य खबरे