Breaking News

सात लाख दीयों से दीपोत्‍सव में जगमगाएंगे अयोध्या के मठ और मंदिर

02 Nov, 2023 1406

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अयोध्या में इन दिनों दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यूपी के सभी सरकारी विभाग भी अपनी-अपनी ओर से तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच पर्यटन विभाग एक नए कीर्तिमान रचने को तैयार है। रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित झांकियां निकालने जा रहा है। इसके अलावा पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर विभाग सात लाख दिए जलाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि तुलसीकृत रामचरितमानस के सात अध्याय बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड,सुंदर कांड, किष्किंधा कांड, लंका कांड और उत्तर कांड पर आधारित सात झांकियां होंगी। इसके अलावा एक राम रथ की झांकी निकाली जाएगी। ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नया घाट तक जाएंगी। झांकियों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यानी इस दिवाली में अयोध्या की चमक कुछ विशेष रहने वाली है।

अन्य खबरे