Breaking News

कर्ज के विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जान दी

05 Mar, 2024 809

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कर्नाटक के गडग जिले के एक गांव में आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के लक्ष्मेश्वर तालुक के गोनल गांव में हुई। मृतकों की पहचान 49 वर्षीय रेणुका तेली, उनके बेटे 22 वर्षीय मंजूनाथ तेली और रिश्तेदार 47 वर्षीय सवक्का तेली के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर का लोन चुकाने को लेकर मां रेणुका और बेटे मंजूनाथ के बीच विवाद हुआ था। परिवार ने बैंक से चार लाख रुपए का लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। झगड़े के बाद रेणुका तेली घर से निकल गई और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक खबर से पता चला कि उनका बेटा मंजूनाथ उनका पीछा कर रहा था और मां को रोकने की कोशिश करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।मौतों की जानकारी मिलने के बाद मंजूनाथ की मौसी सकव्वा तेली ने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और आगे की जांच शुरू है।

अन्य खबरे