Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

ह्रितिक और आलिया को ऑस्कर सेरेमनी ने किया याद

02 Jul, 2020 949

संवाददाता/in24 न्यूज़.

बॉलीवुड के लिए बड़े सम्मान की बात है कि इसे ऑस्कर ने याद किया है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन को ऑस्कर सेरेमनी में मेंबर बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। कोरोना वायरस की वजह से ऑस्कर को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने दुनियाभर के 819 कालाकारों को न्योता भेजा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में भारत की ओर से आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन के अलावा निष्ठा जैन, अमित मधेशिया, डिजाइनर नीता लूला, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत, विजुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजर विशाल आनंद और संदीप कमल का नाम भी शामिल हैं. इन कलाकारों को ऑस्कर सेरेमनी में वोट डालने का मौका मिलेगा। इस सम्मान को पाकर आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन तो बहुत खुश है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे भी नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्य खबरे