Breaking News

कियारा ब्राइडल लुक की ये खास बात, आकर्षण का केंद्र रहा कियारा आभूषण

08 Feb, 2023 821
साक्षी शर्मा/in24 न्यूज़
 
  सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को सात फेरे ले लिए. सिद्धार्थ और कियारा (Sidharth and Kiara Wedding) ने बीती रात अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. 7 फरवरी की शाम सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के साथ शादी की खुशखबरी साझा की. एक दूसरे के प्यार में डूबे कियारा और सिद्धार्थ हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर तमाम फैंस इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं देते नजर आए. सोशल मीडिया पर बीती रात से सिद्धार्थ मल्होत्रा और मिसेज मल्होत्रा की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. साथ ही कियारा (Kiara Bridal Look) और सिद्धार्थ (Sidharth Wedding Look) के वेडिंग लुक्स की भी खूब तारीफ़ की जा रहा रही है. जैसे कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपनी शादी में फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया हुआ लेहेंगा पहन रखा था. उसी तरह कियारा आडवाणी अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहने खूब जंच रही थी. इसी के साथ कियारा और सिद्धार्थ के चेहरे का नूर और उनका जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा था. मिसेज मल्होत्रा ने केवल अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का लाइट पिंक लहंगा ही नहीं, बल्कि इस लहंगे के साथ कियारा आडवाणी ने ज्वैलरी भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की ही पहनी थी. एक्ट्रेस के लहंगे पर से लाख कोशिश के बाद भी लोगों की नजरें अटकी रही. कियारा आडवाणी की ये ज्वैलरी अल्ट्रा-फाइन हैंड कट डायमंड से बनाई गई. ये कस्टम मेड स्पेशल डायमंड ज्वैलरी सेट मनीष मल्होत्रा ने स्पेशली कियारा के लिए डिजाइन किया था. इसी के साथ बात करें तो कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक में से उनके कलीरे और चूड़ा की, तो कियारा ने लहंगे से मैचिंग पिंक टोन का चूड़ा कैरी किया था. वैसे मानना पड़ेगा कियारा ने अपने ब्राइडल लुक का सबसे हटके चयन किया है. कियारा आडवाणी को गुलाबी रंग से कितना प्यार है इसका अंदाजा आप उनका ब्राइडल लुक देख लगा सकते हैं.

अन्य खबरे