Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

70 की हुईं ज़ीनत अमान

19 Nov, 2021 882

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान आज 70 वर्ष की हो गई। जीनत अमान का जन्म 19 नवंबर 1951 को हुआ। उनके पिता अमानउल्लाह ने मुगले आजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था।महज 13 वर्ष की उम्र में जीनत के सिर से पिता का साया उठ गया। उनकी मां इसके बाद उन्हें जर्मनी लेकर चली गयीं। लगभग पांच वर्ष तक जर्मनी में रहने के बाद जीनत मुंबई आ गयी। मुंबई आने के बाद जीनत ने सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के मशहूर कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में चली गईं। जीनत ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर पत्रिका फेमिना से बतौर पत्रकार के रूप में की लेकिन जल्द ही उनका मन इससे उचट गया और वह मॉडलिंग के क्षेत्र में उतर गईं। इसके बाद जीनत अमान ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह दूसरी उप विजेता रही और बाद में उन्होंने मिस इंडिया पैसिफिक प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। जीनत अमान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1971 में ओ.पी. रल्हन की फिल्म हलचल से की। उसी साल जीनत अमान को एक बार फिर से ओ.पी. रल्हन के साथ फिल्म हंगामा में काम करने का मौका मिला। दुर्भाग्य से उनकी दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर विफल साबित हुईं। जीनत अमान को प्रारंभिक सफलता वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से मिली। इस फिल्म में जीनत अमान ने देवानंद की बहन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए जीनत अमान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। जीनत अमान के अभिनय का सितारा निर्माता निर्देशक नासिर हुसैन की 1973 में प्रदर्शित फिल्म यादों की बारात से चमका बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने जीनत अमान को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म में उन पर फिल्माया यह गीत 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। बता दें कि इसके बाद ज़ीनत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.