Breaking News

91 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित की मां का निधन

12 Mar, 2023 898

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) की मां स्नेहलता दीक्षित (Snehlata Dixit) का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। उनकी उम्र करीब 91 साल थी। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभाविक तरीके से निधन हुआ है। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा। बता दें कि माधुरी अपनी मां के बेहद करीब थीं।  

अन्य खबरे