Breaking News

अजित पवार झूठा है : शरद पवार

24 Nov, 2019 1009

संवाददाता/in 24 न्यूज़।
चाचा शरद पवार अपने भतीजे से आहत चल रहे हैं. उन्होंने अपने भतीजे को झूठा कहा है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्ता का संघर्ष या कहें महाड्रामा अनवरत जारी है. उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जहां एनसीपी से बागी हुए अजित पवार ने कहा कि मैं एनसीपी में ही हूं और शरद पवार हमारे नेता. उनके इस ट्विट पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भतीजे पर पलटवार करते कहा कि वह झूठा है, भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं, एनसीपी तो शिवसेना के साथ है. एनसीपी ने एकमत से सरकार गठन के लिए शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार का बयान गलत है और लोगों को भ्रमित करने वाला है. वह लोगों के बीच भ्रम पैदा कर गलत धारणा बनाना चाहते हैं. इससे पहले अजित पवार ने ट्वीट कर कहा था, मैं एनसीपी में ही हूं और शरद पवार हमारे नेता हैं. यही नहीं आगे उन्होंने लिखा कि बीजेपी-एनसीपी का गठबंधन राज्य में अगले 5 सालों के लिए स्थिर सरकार देगा. राज्य और आम लोगों के कल्याण के लिए हमारी सरकार गंभीरता से काम करेगी. इसके बाद एक और ट्वीट में अजित पवार ने लिखा कि किसी भी चिंता की जरूरत नहीं है, सब कुछ अच्छा है. हालांकि कुछ धैर्य की जरूरत है. समर्थन के लिए सभी का आभार.

अन्य खबरे