Breaking News

अजित पवार ने रात के अंधेरे में डाका डाला : संजय राउत

23 Nov, 2019 864

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रातों-रात महाराष्ट्र की तस्वीर इस कदर बदल जाएगी शायद यह संजय राउत ने सपने में  भी नहीं सोचा होगा और न बाकी के नेता। मगर राजनीति में कोई दुश्मन कब दोस्त बन जाये या कब कोई दोस्त दुश्मन बन जाए, यह कहा नहीं जा सकता। यही कारण है कि संजय राउत के सुर अजित पवार के खिलाफ बदल गए हैं.  गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी की सरकार गठन होने के बाद पहली बार शिवेसना ने भाजपा और अजित पवार पर तीखा हमला बोला है. शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भाजपा पर राजभवन की शक्तियों का खुलकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अजित पवार ने रात के अंधेरे में डाका डाला. संजय राउत ने बताया कि आखिरी वक्त तक अजित पवार हमारे साथ थे. कल रात बैठक में वह हमारे साथ थे, लेकिन वह नजर से नजर से नहीं मिला रहे थे. वकील से बात करने के बहाने वह बैठक से बाहर निकल गए. अजित पवार ने अंधेरे में डाका डाला है. उन्होंने कहा कि अंधेरे में पाप होता है, अंधेरे में चोरी होती है, डाका डाला जाता है. अजित पवार और उनके विधायकों ने छत्रपति शिवाजी का अपमान किया है. असंवैधानिक तरीके से सरकार बनाई गई है. संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजित पवार को ईडी की जांच का डर था. राउत ने कहा कि अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया है. राउत ने बताया कि आज शनिवार 23 नवम्बर की सुबह दो बार उद्धव ठाकरे से शरद पवार की बात हुई थी, लेकिन अजित पवार ने धोखा दिया है. वहीं सियासी घमासान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ये फैसला पार्टी का नहीं है और अजित पवार का निजी फैसला है. अजित ने पार्टी तोड़ दी है. गौरतलब है कि शनिवार सुबह भाजपा ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार गठित कर ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिलाई. वहीं, अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की की शपथ ली.

अन्य खबरे