बार में बने गुप्त तहखाने में छुपी थीं 15 लड़कियां, जानें मामला
संवाददाता/in24 न्यूज़
साल 2022 नए साल का आगाज जल्द होने वाला है, जिस के स्वागत के लिए लोग 31 दिसंबर की रात जश्न मनाते हैं. ज्यादातर लोग जश्न मनाने के लिए बीयर बारों का रुख करते हैं. इस मौके पर बीयर बार भी एक बार फिर पहले की तरह गुलजार है. लेकिन तथाकथित बीयर बारों द्वारा सरकारी नियमों की लगातार अनदेखी की खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और तो और कोविड-19 के दिशा निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. जिस प्रकार कार्रवाई करने के लिए अभी भी प्रशासनिक महकमे के कुछ अधिकारी हैं. जिन्होंने अपना ईमान नहीं बेचा है वह अपनी ड्यूटी को ही अपना फर्ज समझते हैं.
सूत्रों के मुताबिक मुंबई से सटे मीरा भायंदर (bhayander) इलाके में स्थित गंधर्व बार में कोविड-19 (covid19) के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी सरकारी दिशानिर्देशों का लगातार उल्लंघन हो रहा था जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मीरा रोड के नया नगर में स्थित गंधर्व बार में अवैध तरीके से बनाई गई कैविटी, सीढ़ियां और गैरकानूनी निर्माण कार्य के तहत बनाए गए शेड पर भी मीरा भाईंदर महानगरपालिका का हथौड़ा चला, यही नहीं, गंधर्व बार में जो अतिरिक्त कमरे अवैध निर्माण कार्य के तहत बनाए गए थे उसी की जमीदोज कर दिया गया.
भायंदर डिवीजन के एसीपी शशिकांत भोसले की यदि माने तो, मीरा रोड (mira road) के नया नगर में स्थित इस गंधर्व बार में एक गुप्त तहखाना बनाया गया था, जहां पहुंचने के बाद पुलिस ने जब उसे खोला तो, पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई. चूंकि वहां पर 15 बार बालाओं को छिपाकर रखा गया था. पुलिस और महानगरपालिका की इस कार्रवाई से गंधर्व बार में अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने बार संचालक और अन्य के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.