Breaking News

नए नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर शिवसेना ने दी बीजेपी को चेतावनी

14 Mar, 2019 2139
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने बीजेपी को विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करते समय सावधानी बरतने की बृहस्पतिवार को सलाह दी और कहा कि ऐसा करने से भविष्य में समस्या पैदा हो सकती है। यह बयान महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे को भाजपा में शामिल किए जाने के बाद आया है। शिवसेना ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ब्लॉग पोस्ट का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं।  शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा, ‘कांग्रेस और राकांपा से नेताओं का आना आज लाभकारी लग सकता है लेकिन इससे भविष्य में समस्या पैदा हो सकती है, हमारा अनुभव यही कहता है। लोग आज आ रहे हैं, क्योंकि सत्ता है। जब कुछ नहीं होगा, वे अन्य लोगों से संबंध जोड़ेंगे। 

अन्य खबरे